PRSU UFM Form 2025-26 अगर आप भी Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj (PRSU) के छात्र हैं. आपके रिज़ल्ट में UFM / Mass Copy / Withheld लिखा आ गया है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हर साल काफी सारे छात्रों के रिज़ल्ट में UFM लग जाता है और छात्रों समझ में नहीं आता कि अब क्या करें ?. क्या वे फेल या बैक लग गया है ? क्या साल बर्बाद हो गया? UFM की केटेगरी में आने का मतलब फेल होना नहीं होता है, बल्कि आपका रिज़ल्ट जांच में है।
इस ब्लॉग में हम आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे —
UFM क्या होता है, और क्यों लगता है ?
UFM (Unfair Means) इसका मतलब यह है कि परीक्षा के समय कुछ गड़बड़ी की आशंका हो। जब यूनिवर्सिटी को यह लगे कि परीक्षा ठीक ढंग से नहीं हुई, तो वह कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को जांच के लिए अलग रख देती है।
इस तरह की स्थिति आमतौर पर इन कुछ वजहों से सामने आती है:
- परीक्षा कक्ष में नकल की शिकायत
2. पूरे सेंटर पर सामूहिक नकल (Mass Copy)
कॉपी बहुत ज्यादा मिलती-जुलती होना
निरीक्षक की रिपोर्ट
इस स्थिति में रिज़ल्ट में लिखा आता है:
- UFM
- MC
- Withheld
- Result With held
क्या UFM लगने से छात्र फेल हो जाता है?
परीक्षा के दौरान नकल करते हुए, प्रतिबंधित सामग्री (जैसे मोबाइल) के साथ पकड़े जाने, या बेंच के पास पर्ची मिलने पर छात्र के के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाती हैपर । इसके कारण छात्र को शून्य अंक, परीक्षा से निलंबन, या एक साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
PRSU UFM Form 2025-26 Representation Form क्यों भरना जरूरी है?
अगर किसी छात्र का रिजल्ट UFM (Unfair Means) या Mass Copy के कारण रोका गया है, तो Representation Form भरना बेहद जरूरी हो जाता है। यह फॉर्म आपके पक्ष को विश्वविद्यालय प्रशासन तक आधिकारिक रूप से पहुंचाने का माध्यम होता है।
1️⃣ अपना पक्ष रखने का अवसर
Representation Form के जरिए छात्र लिखित में यह बता सकता है कि उस पर लगा आरोप सही है या नहीं। अगर कोई गलतफहमी, तकनीकी त्रुटि या सेंटर स्तर की समस्या हुई है, तो उसे स्पष्ट करने का यही सही तरीका है।
2️⃣ रिजल्ट सुधार की प्रक्रिया
कई बार UFM केस की वजह से रिजल्ट “Withheld” या “UFM” दिखाता है। Representation देने के बाद ही विश्वविद्यालय केस की सुनवाई करता है और जांच पूरी होने पर रिजल्ट अपडेट करता है।
3️⃣ जुर्माना या सजा कम होने की संभावना
अगर गलती मामूली है या पहली बार हुई है, तो Representation के आधार पर जुर्माना कम किया जा सकता है या केवल चेतावनी देकर मामला समाप्त किया जा सकता है।
4️⃣ भविष्य की पढ़ाई पर प्रभाव
बिना Representation दिए केस पेंडिंग रह सकता है, जिससे अगली कक्षा में प्रवेश, स्कॉलरशिप या अन्य प्रक्रियाओं में दिक्कत आ सकती है।
- रिज़ल्ट महीनों तक रुका रहेगा
- अगला सेमेस्टर रुक सकता है
- कॉलेज एडमिशन रुक सकता है
- स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी
इसलिए UFM लगते ही तुरंत form भरना बहुत जरूरी है।
PRSU UFM Form 2025-26 UFM Score Card
रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों स्कोरकार्ड कुछ इस प्रकार से UFM लिख कर के आता है जैसे की निचे इमेज में दिखया गया है |

PRSU UFM Form 2025-26 Representation Form ऑनलाइन कैसे भरें।
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले Rajju Bhaiya University की official website खोलें और Student Corner / Examination Section में जाएं।
https://admission.prsuprayagraj.in/RTI_Login_1819_2526.aspx
वहाँ आपको मिलेगा:
UFM (Mass Copy) Representation Application Form – Odd Semester 2025-26
Step 2: लॉगिन करें
आपको दर्ज करना होगा:
- Roll Number
- Registration Number
- Course / Semester
ध्यान रखें — छोटी गलती से फॉर्म Reject हो सकता है।
Apple छात्रों के लिए एक नया सस्ता Macbook लॉन्च कर सकता है जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये होगी।
Step 3: व्यक्तिगत जानकारी भरें
फॉर्म में यह जानकारी भरनी होगी:
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- कॉलेज का नाम
- कोर्स (BA, BSc, BCom, MA आदि)
- सेमेस्टर
- विषय (जिसमें UFM लगा है)
Step 4: Representation (Application) लिखें
यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यहाँ आपको यूनिवर्सिटी को लिखकर बताना है:
- आपने परीक्षा ईमानदारी से दी
- आपने किसी भी प्रकार की नकल नहीं की
- गलती से आपका पेपर UFM में चला गया
Step 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आमतौर पर आपको अपलोड करने पड़ते हैं:
- Admit Card
- Photo
- Signature
- College ID (यदि मांगा जाए)
Step 6: फीस भुगतान करें
कई बार यूनिवर्सिटी Representation के लिए छोटी फीस लेती है।
Payment के बाद receipt डाउनलोड जरूर करें।
Step 7: Final Submit और Print
- Submit पर क्लिक करें
- Application का print/save जरूर रखें
यह आपका सबसे महत्वपूर्ण proof है।
PRSU UFM Form 2025-26 Form भरने के बाद क्या होगा?
- यूनिवर्सिटी केस की जांच करेगी
- आपकी कॉपी दोबारा चेक हो सकती है
- कमेटी निर्णय लेगी
अगर आप सही पाए जाते हैं:
✔ UFM हट जाएगा
✔ नया रिज़ल्ट जारी होगा
✔ मार्कशीट अपडेट हो जाएगी
महत्वपूर्ण सावधानियां
- Last date का इंतजार मत करें
- गलत रोल नंबर न डालें
- Application खाली न छोड़ें
- Payment receipt संभाल कर रखें
निष्कर्ष (Conclusion)
PRSU में UFM लगना बहुत बड़ी समस्या लगता है, लेकिन वास्तव में यह सिर्फ एक जांच प्रक्रिया है। सही तरीके से UFM Representation Form भरने पर अधिकतर छात्रों का रिज़ल्ट ठीक हो जाता है।इसलिए घबराने की बजाय सही जानकारी लेकर तुरंत आवेदन करें।
